ग्रेटर नोएडा।स्पेशल एजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपनी 12 वर्षों की सफल यात्रा पूरी करते हुए एमएसक्स मॉल, ग्रेटर नोएडा में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी के संस्थापक अमित बंसल और सुनील नागर ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी की यह सफलता मेहनती कर्मचारियों, ग्राहकों के विश्वास और प्रबंधन की पारदर्शिता से संभव हुई है।समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार श्रीवास्तव, ओमेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक, अमित चंदीला, अमन श्रीवास्तव, पंकज परसरिया, अजीत सिंह, राकेश गुरुजी और बालेश्वर फौजी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को और विशेष बनाने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर अमर चौधरी ने अपने प्रेरक विचारों से युवाओं और कर्मचारियों में उत्साह का संचार किया। वहीं विशाल श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने माहौल को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।कंपनी प्रबंधन की टीम भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में मौजूद रही। वाइस प्रेसिडेंट पंकज पोद्दार, जीएम ऑपरेशन महेंद्र फौजी, जीएम ट्रेनिंग कैप्टन जनरल सिंह, एजीएम आलोक श्रीवास्तव मैनेजर चौंकेश कुमार और ऑपरेशन इंचार्ज सुमित बंसल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।इसके अतिरिक्त अर्चित श्रीवास्तव, निशांत कपूर, शोभित गुप्ता, कॉम्स फैसिलिटी के संस्थापक एम. के. रावत, उदय सिंह, शांतनु शर्मा और अभिनव जोहरी जैसे कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कंपनी के प्रयासों की सराहना की।भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा सेवाओं को और अधिक आधुनिक बनाने, नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।अंत में संस्थापकों ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में स्पेशल एजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि. नई ऊँचाइयों को छुएगी और समाजहित में भी अपनी भूमिका निभाती रहेगी।