भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी के सिद्धौर ब्लाक अंतर्गत मुर्तजीपुर संपर्क मार्ग पर चल रहा धरना-प्रदर्शन आज 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। विगत दो सप्ताह से अधिक समय से किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, किंतु शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई भी प्रतिनिधि स्थल पर नहीं पहुंचा है और न ही किसी स्तर पर वार्ता की पहल की गई है।इसलिए किसानों ने आज मासिक पंचायत धरना स्थल पर आयोजित की और लखनऊ कूच का एलान किया। धरना स्थल पर पंचायत कर आगामी रणनीति तय की। जिला अध्यक्ष श्री रामबरन वर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि 20 अगस्त 2025 को जनपद के सैकड़ों किसान लगभग 200 ट्रैक्टरों के साथ लखनऊ की ओर कूच करेंगे। यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण होगा, लेकिन जब तक किसानों की मांगों को लेकर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती, आंदोलन जारी रहेगा।रामबरन वर्मा ने यह भी कहा कि सरकार का यह रवैया किसानों की समस्याओं के प्रति उसकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यदि समय रहते संवाद नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है।मुर्तजीपुर संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सभी किसानों से अपील करती है कि वे 20 को लखनऊ कूच में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने अधिकारों की लड़ाई में साथ आएं। आज की पंचायत में मुख्य रूप से युवा मण्डल अध्यक्ष कपिल वर्मा, जिला प्रवक्ता सनत वर्मा ,महासचिव कमालुद्दीन जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह सुधाकर वर्मा सुरेंद्र वर्मा राधेश्याम,मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा विपिन वर्मा लक्ष्मीनारायण, उस्मान अली , महेश प्रसाद , कुँवर बहादुर सिंह लल्लन रावत,मुकुन्दी लाल राजेन्द्र प्रसाद, अजय पटेल, भानु प्रताप सिंहः मुलायम सिंह यादव विजय कुमार , अंकित वर्मा, सचिन पांडेय , आदिल खान मुन्ना भाई, आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता अमन चौधरी