
नोएडा, सेक्टर-12/‘विद्या के भरोसे’ ट्रस्ट ने अपना 8वां स्थापना दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड के एडिशनल एडवोकेट जनरल (सुप्रीम कोर्ट) संजीव उनियाल को ट्रॉफी और अंगवस्त्र भेंट कर ‘समाज सेवा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव उनियाल ने कहा कि समाज सेवा राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है।
उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार होता है।विशिष्ट अतिथि स्पेशल जुडिशल मजिस्ट्रेट (दिल्ली) भास्करानंद कुकरेती, वरिष्ठ समाजसेवी शशि भूषण खंडूरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला और डी.आर. ढौंडियाल ने भी ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक राम सुंदरियाल ने बताया कि संस्था इस वर्ष उत्तराखंड में एक निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने की योजना पर कार्य कर रही है, जिसके लिए सरकार से सहयोग की उम्मीद है।
मुख्य ट्रस्टी संतोष खंडूरी ने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, पर्यावरण और देशहित के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित रहेगा।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेश डंडरियाल, कवियत्री नीरू पंत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और बच्चे उपस्थित रहे।