बजरंग सेवा दल के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने कथा व्यास को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित, कार्यकर्ता दीपक ने राधा-कृष्ण का छायाचित्र किया भेंट
*रामसनेहीघाट, बाराबंकी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजपुरवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कथा व्यास के मुखारविंद से भागवत कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर बजरंग सेवा दल संगठन के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार पत्रकार ने कथा व्यास एवं अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं,। सम्मान समारोह के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।
बजरंग सेवा दल के कार्यकर्ता दीपक ने राधा-कृष्ण का छायाचित्र कथा वाचक व्यास जी को भेंटकर सम्मान प्रकट किया। सम्मान समारोह के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।
आयोजन में उपस्थित लोगों ने श्रीमद्भागवत कथा को धर्म, संस्कार और भक्ति की प्रेरणा देने वाला माध्यम बताया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्राप्त हो रहे हैं और गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नंद किशोर, उपाध्यक्ष धर्मराज यादव, शिवकुमार गोलू, लवलेश, संदीप, पिंकू सिंह, दिनेश मौर्य तथा बजरंग सेवा दल के बाराबंकी जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कथा का श्रवण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।