नोएडा। सेक्टर-51आरडब्लूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की नई मैनेजिंग कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हीरा स्वीट्स परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में विशेष रूप से सेक्टर के सफाई कर्मियों, पीवीवीएनएल विद्युत विभाग, सुरक्षा कर्मियों, नोएडा प्राधिकरण के हेल्थ, सीवर व जल विभाग समेत अन्य ग्राउंड लेवल कर्मचारियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आरडब्लूए कमेटी ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके सतत सहयोग के बिना सेक्टर की साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सेवाएं संभव नहीं होतीं। नई कमेटी ने यह संदेश दिया कि समाज की असली रीढ़ बनने वाले इन जमीनी कर्मचारियों के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मान देना हम सबकी जिम्मेदारी है।समारोह में डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष श्री एन.पी. सिंह, जल एवं सीवर विभाग से वीरेंद्र व महेश, चुनाव अधिकारी अतुल मित्तल, हेल्थ विभाग से सुपरवाइजर दिनेश चंद्र व अश्वनी, सुरक्षा एजेंसी से हरीश पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।