बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने अहम संगठनात्मक फेरबदल किया है। इसी क्रम में अजय गौतम को बसपा का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अजय गौतम लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद अजय गौतम ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
संवाददाता अमन चौधरी ✍️
