बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में स्थित प्राचीन परी माता मंदिर में रविवार को भक्तिभाव के साथ हवन सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हवन के बाद उपस्थित भक्तों ने दही ,जलेबी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। हरख जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी तृतीय से मनोज कुमार पटेल ने 4 जनवरी 2026 को भंडारा आयोजन करने का संकल्प लिया। मनोज कुमार पटेल का कहना है कि भंडारे से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा मिलती है।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा। स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और युवाओं को भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।। जिसमें मुख्य रूप से श्री जगदीश प्रसाद पटेल, पन्ना लाल पटेल, बाबूलाल पटेल, वीरेंद्र कुमार पटेल, भांजा अमन कुमार पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संवाददाता अमन चौधरी
