दिल्ली | आज राजधानी दिल्ली के कोटला गुर्जर भवन में एक ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित इस महापंचायत और सम्मान समारोह में गुर्जर समाज के उन होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने आईपीएस, आईएएस और अन्य उच्च पदों पर चयनित होकर समाज का नाम रोशन किया है।
समारोह में देश भर से आए गुर्जर समाज के नेताओं, बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया और समाज को संगठित व सशक्त बनाने पर बल दिया।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “आज गुर्जर समाज सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं है, अब यह समाज देश की प्रशासनिक बागडोर थाम रहा है।”
उन्होंने युवाओं को देश के संविधान की रक्षा और समाज के विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि समाज को संगठित रहकर शिक्षा, प्रशासन, सेना और राजनीति हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
महासभा ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं भी कीं और उनका मार्गदर्शन करने वाले परिवारों की भी सराहना की।
यह आयोजन केवल सम्मान का मंच नहीं था, बल्कि यह एक संकेत था – कि गुर्जर समाज अब जाग चुका है और देश को नेतृत्व देने के लिए तैयार है।