भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
बाराबंकी।
भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर एवं प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में बाराबंकी जिले के लिए नई संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं।
इस क्रम में अमर यादव को युवा जिलाध्यक्ष, तथा अरविंद यादव को भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल का जिलाध्यक्ष बाराबंकी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कर्मठ, संघर्षशील और किसानों की आवाज़ को बुलंद करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमर यादव और अरविंद यादव दोनों ही लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके नेतृत्व में बाराबंकी जनपद में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दोनों नेताओं को बधाई दी।
बाराबंकी संवाददाता अमन चौधरी ✍️
8423577595,8429577595
