
बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत जनपद बाराबंकी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव बबलू एवं जिला अध्यक्ष राधे रमण वर्मा की उपस्थिति में अर्पित सिंह राठौड़ को छात्र जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अर्पित सिंह राठौड़ को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छात्र संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।बैठक के दौरान संगठन विस्तार, छात्र हितों तथा किसान समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं और छात्रों की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनपद में किसान हितों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
अर्पित सिंह राठौड़ की नियुक्ति से छात्र एवं युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
TEAM ANDNEWS