Barabanki जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में अवसानेश्वर महादेव मंदिर समेत जिले के कई मंदिरों में हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग 4 kg 769 gm चोरी की चांदी, 7 हजार रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र कुमार, निवासी कछवा, थाना सुबेहा और जय विश्वकर्मा, निवासी मदारपुर तिराहा, थाना कोठी शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला
कि वीरेंद्र कुमार शातिर किस्म का मंदिर चोर है। वह पहले मंदिरों की रेकी करता और फिर रात में ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देता था। चोरी की गई चांदी और अन्य कीमती सामान को वह देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता था।
अभियुक्तों ने कबूल किया कि 03/04 फरवरी 2026 की रात अवसानेश्वर महादेव मंदिर से चांदी का छत्र और अरघे पर मढ़ी चांदी चोरी की गई थी। इसके अलावा, उन्होंने जिले के अन्य मंदिरों, जिनमें असन्द्रा और रामसनेहीघाट थाना क्षेत्रों के मंदिर शामिल हैं, में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया
कि धाराओं में बढ़ोत्तरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे थे। इस मामले में और भी संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Team AND News
Contact No:-9718306065