ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञा स्कूल के मैदान में बरुआ क्रिकेट एकेडमी और ईस्ट प्वाइंट क्रिकेट एकेडमी के बीच में क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे बरुआ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए । बरुआ क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को जमकर छकाया और पहले विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय साझेदारी की, पहले विकेट के रूप में रविरंजन आउट होने से पहले 68 रन बनाए । दूसरे छोर पर ओपनर अर्पित सिंह ने अपनी मैराथन पारी जारी रखते हुए 136 मिनट क्रीज पर बिताते हुए 89 बालों में 12 चौकों और 10 छक्कों की मदद से शानदार 130 रन बनाए जिसके बदोलत 337 रनों का विशाल लक्ष्य दिया । अक्की ने 14 बॉल में 35 रनों की आक्रामक पारी खेली, ध्रुव मावी ने 34 रन, अंश भाटी ने 15 रन तथा अंकित सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया । ईस्ट प्वाइंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ़ से दीपक, प्रथम सिंह व अक्षत गुप्ता ने एक एक विकेट लिया । 338 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरूआत भी अच्छी रही और पहला विकेट जब गिरा तब टीम का स्कोर 49 रन था । ओपनर मयंक 19 रन और गौरव 40 रन बनाकर आउट हुए । उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा हालांकि सार्थक मेहरा 45 बॉल में 72 रन तथा दीपक ने 18 बॉल में 45 रन की पारी खेलकर मैच में जान डालने का प्रयास किया लेकिन दो बल्लेबाज दिलीप के 24 रन एवं उज्ज्वल शेट्टी 18 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका जिसके वजह 29.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिससे 67 रनों के भारी अन्तर से हार का सामना करना पड़ा । बरुआ क्रिकेट एकेडमी की तरफ़ से शिवम पवार ने 3 विकेट, प्रज्ज्वल और रविरंजन ने दो दो विकेट लिए एवं शिवम शर्मा, अक्की व रवि रणविजय ने एक एक विकेट चटकाए । प्लेयर ऑफ द मैच अर्पित सिंह रहे