गौतमबुद्धनगर : थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर चोरों को न्यू हैबतपुर ठेके के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध तमंचे व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. रोहताश पुत्र धर्मपाल, निवासी एटा2. चाँद पुत्र नसीम, निवासी गाजियाबाद3. कालेश प्रताप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी इटावा4. राम कुमार पुत्र मुन्नी लाल, निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश चोरी का तरीका गिरोह का मुख्य सरगना रोहताश है, जो नोएडा और आसपास की पॉश कॉलोनियों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह सोसाइटी के गेट पर सुरक्षा गार्डों को भ्रमित कर प्रवेश करता और पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलें चुराकर अपने बाहर खड़े साथियों को सौंप देता। शेष तीन आरोपी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें सुनसान जगहों पर छिपा देते थे। बाद में इन वाहनों को बेचकर लाभ कमाया जाता था।पुलिस को मिली बड़ी सफलताबरामद की गई मोटरसाइकिलों में रॉयल एनफील्ड, स्प्लेंडर, अपाचे, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, बुलेट सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं। कई मोटरसाइकिलें दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से चोरी की गई थीं और उन पर पहले से केस दर्ज हैं।

अपराध इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों पर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह के खिलाफ कुल 9 केस दर्ज हैं।

पुरस्कार की घोषणा
थाना बिसरख पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।