नोएडा। डॉ. आर. एन. सिंह अस्पताल में आयोजित भव्य ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह शिविर Gautam Buddha Charitable Trust और Dr. R.N. Singh Hospital के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।
इस पुनीत कार्य में अस्पताल के संस्थापक डॉ. आर. एन. सिंह के निर्देशन में कैंप का सफल संचालन किया गया, जिसमें कुल 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और बुद्ध स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर. एन. सिंह ने कहा कि “रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से इस कार्य में भाग लेना चाहिए।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था और अस्पताल प्रशासन की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
डॉ. आर. एन. सिंह अस्पताल पिछले लंबे समय से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। गरीब तबके के लोगों को काफी हद तक यहां पर छूट दी जाती है