बाराबंकी।
विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत जनपद बाराबंकी में बौद्ध धम्म ज्ञान वर्षा कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 27 दिसंबर 2025 को विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे पुरैना बरैया से हुई। इसके पश्चात 4:30 बजे बनजरिया, 8:30 बजे चंदूरा तथा रात 10 बजे आळहे मऊ जेवली में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी स्थानों पर बौद्ध धम्म, सामाजिक न्याय, भाईचारे एवं संगठन की मजबूती को लेकर विचार रखे गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिनंदन सिंह गौतम (मंडल प्रभारी, आज़ाद समाज पार्टी बाराबंकी), देशराज गौतम (जिला अध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी बाराबंकी), धर्मेंद्र कुमार (पूर्व जिला कोषाध्यक्ष), रमेश चंद पटेल (जिला संयोजक, छत्रपति शाहूजी महाराज कुर्मी भाईचारा कमेटी), राममिलन रावत (जिला सचिव, भीम आर्मी), हरिकेश रावण, अजीत कुमार (जिला मीडिया प्रभारी), अनुज कुमार (तहसील संयोजक), अंकिता बौद्ध (जिला संयोजक, महिला छात्र प्रकोष्ठ) सहित मुस्लिम भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने, बौद्ध धम्म के मूल सिद्धांतों को अपनाने तथा समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक एकता मजबूत होगी और वंचित समाज को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
बौद्ध धम्म ज्ञान वर्षा कार्यक्रम का आयोजन, आज़ाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारी रहे उपस्थित।

संवाददाता बाराबंकी अमन चौधरी ✍️