Shastri Park इलाके में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। अज्ञात 2 बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक युवक की पहचान समीर(32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने समीर पर 5 गोलियां चलाईं, जिनमें 2 गोलियां सिर पर और 3 पेट व सीने पर लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक यह वारदात रंजिश के चलते की गई हो| घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत पुलिस और Forensic Team पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। Forensic Team ने घटनास्थल से सभी जरूरी सबूत एकत्र किए हैं
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे और CCTV फुटेज सहित सभी उपलब्ध सुरागों की पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने मदद मांगी है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।

लोगो का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस तरह की वारदातों पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि इस मामले में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। Police की प्राथमिक जांच जारी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
Team AND News
Contact No:-9718306065