गौतमबुद्धनगर। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष प्रमोद सिंह भाटी एडवोकेट की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री राजेश सिंह चौहान, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, खंडपीठ लखनऊ, का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
बैठक में बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायालय की समस्याओं को लेकर न्यायमूर्ति के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं को लेकर सुझाव दिए गए। कुछ प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं।
1. चेंबर निर्माण हेतु आरक्षित भूमि पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण।
2. रिक्त पदों पर न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति।
3. एमआईसी कमर्शियल कोर्ट तथा टाला टाला कोर्ट की स्थापना।
4. महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रेच एवं विश्राम कक्ष।
5. जल व प्रकाश व्यवस्था हेतु आरओ व एलईडी लाइट्स की व्यवस्था।
6. न्यायालय परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग व रेस्ट रूम का निर्माण।
7. जिला न्यायालय के लिए नया भवन।
8. वृद्ध अधिवक्ताओं के बैठने हेतु सुविधा कक्ष का निर्माण।
9. सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाना व भ्रष्ट्राचार निवारण न्यायालय की स्थापना।
10. अधिवक्ताओं के लिए दिल्ली की तर्ज पर सेसन ट्रांसपोर्ट पास की सुविधा।
11. युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक सेवा हेतु निःशुल्क कोचिंग।
12. जजों की अनुपस्थिति में विशेष आदेश द्वारा सुनवाई की सुविधा।
13. न्यायालय कक्षों में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था।
14. विशेष न्यायालय (POCSO कोर्ट) तक जाने हेतु सुगम मार्ग।
15. मेरठ की तर्ज पर हाईकोर्ट की फाइलिंग की सुविधा।
बैठक में एसोसिएशन के सचिव अजीत नगर (दुजाना), रवींद्र कोशिक, चरण सिंह भाटी, कृष्ण भाटी, नीरज भाटी, सत्येंद्र भाटी, सुनील कसाना सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।