बाराबंकी / नगर क्षेत्र में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 24 नवंबर 2025 को पल्हरी चौराहे पर चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पेशेवर टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी तथा अन्य सामान बरामद किए गए।
इस सराहनीय कार्रवाई के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा यातायात प्रभारी श्री रामयतन को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने टीम की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की ऐसी सतर्कता और तत्परता से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है और जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।
यातायात प्रभारी श्री रामयतन ने सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम आगे भी पूरी मुस्तैदी के साथ ऐसे अभियानों को अंजाम देती रहेगी।
रिपोर्ट/ब्यूरो बाराबंकी संजीव सिंह
