नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-116 स्थित चिल हाउस रेस्टोरेंट में दबिश दी गई। मौके से रंजीत पुत्र रामनंदन, निवासी मकनपुर, थाना इंदिरापुरम, जनपद गाजियाबाद को 15 केन बीयर (कार्ल्सबर्ग ब्रांड, 500 एमएल प्रत्येक) कुल 7.5 बल्क लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।यह बीयर उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य थी, किंतु बिना वैध लाइसेंस के बेची जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना सेक्टर-113 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।