झाड़सेतली गांव में एक पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी की हत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वंशिका(4) की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पिता नहीं, राक्षस था:-
लोगों के अनुसार कृष्णा जैसवाल अक्सर शराब और भांग के नशे में रहता था। नशे में वह बच्चों के साथ बेरहमी से पेश आता था। पड़ोसियों ने बताया कि वह छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को पीटता था और बच्चों के रोने से उसका गुस्सा और भड़क जाता

50 तक गिनती नहीं लिख पाई, छिन गई जिंदगी:-
घटना वाले दिन कृष्णा जैसवाल ने अपनी बेटी वंशिका को 50 तक गिनती लिखने को कहा था। उस समय उसकी पत्नी रंजीता ड्यूटी पर गई हुई थी। बच्ची गिनती नहीं लिख पाई, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे उठाकर फर्श पर पटक दिया।फर्श पर सिर लगने से वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी रंजीता ने ही थाने में जाकर पुलिस को इस बारे में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपित पिता को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Team AND News
Contact No:-9718306065