नोएडा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में संचालित “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के माध्यम से नोएडा सेक्टर-49 स्थित नोएडा कॉन्वेंट स्कूल में एक “मेगा निशुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड कैंप” का आयोजन किया गया।
इस जनकल्याणकारी कैंप में 60 से अधिक लोगों ने सहभागिता की, जिसमें से 42 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनाकर उन्हें नि:शुल्क लैमिनेटेड रूप में वितरित किए गए।
कैंप के दौरान श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने उपस्थित नागरिकों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन सहित लगभग 20 से अधिक सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कैंप के स्थानीय संयोजक के रूप में स्कूल प्रबंधक श्री रामकुमार चौहान, प्रधानाचार्य श्री सचिन चौहान, उपप्रधानाचार्य श्री पुनीत चौहान एवं अटल बिहारी वाजपेयी मंडल की महामंत्री श्रीमती दया लखेरा जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य ने कहा कि—
“कई बार जानकारी के अभाव और प्रशासनिक पहुंच की कमी के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। गोपाल जी के नेतृत्व में चल रहे ‘गोपाल नमो सेवा केंद्र’ इस कमी को दूर कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।”
उन्होंने इस पहल को “विकसित भारत” के संकल्प की ओर एक सशक्त कदम बताया और कहा कि ऐसे कैंप भविष्य में और भी अधिक व्यापक स्तर पर लगाए जाने चाहिए।