धामपुर, बिजनौर विश्व हिन्दू परिषद मेरठ प्रांत की प्रांत बैठक का आयोजन दिनांक 2 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक सरस्वती शिशु मंदिर, नगीना रोड, धामपुर में किया गया। इस बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मेरठ प्रांत के वरिष्ठ मार्गदर्शकों श्री कोटेश्वर, श्री दिनेश जी इस बैठक में गौतम बुद्ध नगर जिला बजरंग दल के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ घोषित की गईः श्री विवेक राजपूत को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं श्री फतह नागर को गौतम बुद्ध नगर जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई है, इन दोनों का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का निर्माण करना है। इस संगठन की गतिविधियाँ धार्मिक, सत्संग, धर्म प्रसार, गौ-रक्षा, सेवा कार्य, सामजिक जागरण, मंदिर सुरक्षा, और लव जिहाद जैसी सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध जन-जागरण पर केंद्रित रहती हैं। अब जिला गौतम बुद्ध नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संपूर्ण जिम्मेदारी श्री विवेक राजपूत एवं श्री फतह नागर के कंधों पर है। संगठन को विश्वास है कि श्री विवेक जी एवं श्री नागर के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सक्रिय, संगठित और जनहितकारी रूप में कार्य रखेग।