ग्रेटर नोएडा: स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज)” का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को सेक्टर-1, ग्राम जलपुरा स्थित सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुआ। यह संस्थान सैनी हेल्थकेयर प्रा. लि. की इकाई है।इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संतों, डॉक्टरों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान शामिल रहे।अन्य अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री अशोक मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक के.जी. गुप्ता, आध्यात्मिक गुरु अशोकानंद महाराज, किसान यूनियन के नेता मनोज मावी, अशोक भाटी, संजय भाटी, समाजसेवी युवराज ठाकुर, नेता गौतम शर्मा, अमित त्यागी, करन सिंह, भूपेश चौधरी, संजय फौजी, महेश चेची, राजकुमार प्रजापति सहित अनेक क्षेत्रीय नेता व अधिवक्ता मौजूद रहे।

संस्थान का उद्देश्य और कोर्स:
संस्थान NSQF फ्रेमवर्क के अंतर्गत B.Voc व डिप्लोमा कोर्स संचालित करेगा। प्रमुख कोर्स में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, डायलिसिस तकनीक, रेडियोलॉजी व मेडिकल इमेजिंग, ऑपरेशन थियेटर तकनीक, ऑप्टोमेट्री, आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट व पेशन्ट केयर मैनेजमेंट शामिल हैं।संस्थान की स्थापना डॉ. पवन कुमार सैनी द्वारा की गई है, जो स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह की झलकियां:

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा संस्थान का अवलोकन किया गया। उपस्थित जनों ने इस पहल को शिक्षा और सेवा का संगम बताया और युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।