नोएडा। ग्रीन एवेन्यू रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बी-ब्लॉक, सेक्टर-71, नोएडा के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। तीन वर्षों (2025-2028) के कार्यकाल के लिए हुए इस चुनाव में निवासियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। कुल मिलाकर इस बार कई पदों पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला, वहीं कुछ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर अनुज वर्मा ने 90 मत प्राप्त कर भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुंदर राम चंद को 31 मत मिले।
महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी) पद पर सुनील वाधवा ने 87 वोट हासिल कर विजय पाई, जबकि सुरेश कुमार अरोड़ा को 40 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष (ट्रेज़रर) के पद पर मनोज माथुर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) पद पर विनीत अग्रवाल ने 67 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि नरेश गुप्ता को 30 और जितेंद्र सिंह को 23 वोट मिले।
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) पद पर लालित गोयल ने 79 वोट से जीत दर्ज की, वहीं दीपक कुमार गर्ग को 88 वोट मिले और वे विजेता बने। इस पद पर ए.के. त्यागी को 45 और एन.के. शर्मा को 34 वोट मिले।
संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) पद पर अमित गुप्ता ने 91 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि नीता सिंह को 34 वोट प्राप्त हुए।
संयुक्त कोषाध्यक्ष (जॉइंट ट्रेज़रर) पद पर सुनील राजेंद्र प्रसाद ने 84 वोटों के साथ विजय पाई, जबकि देवेश कुमार त्यागी को 37 वोट मिले।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी मुकेश अग्रवाल, सुमन मोंगा, सतीश जिंदल, ओ.पी. राव और जे.के. गुप्ता ने सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन चुनाव परिणामों के साथ ही ग्रीन एवेन्यू आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है, जो अगले तीन वर्षों तक कॉलोनी के विकास और निवासियों की भलाई के लिए कार्य करेगी।