नोएडा।सेक्टर-105 की आरडब्ल्यूए द्वारा यथार्थ अस्पताल के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें ह्रदय रोग, आंखों, दांतों, और शारीरिक आंतरिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के अधिकांश निवासियों ने भाग लिया और रक्त जांच, ईसीजी, आंखों और दांतों की जांच जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर महासचिव श्री राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष करण मनोचा, और कपिश अग्रवाल ने फूलों का गुच्छा भेंट कर उपस्थित डॉक्टरों का अभिनंदन किया।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री ओम दत्त शर्मा, श्री प्रभात रंजन, श्री उमेश शर्मा, श्री मोनु चौहान, श्री कपिल चौहान, और श्रीमती रानी सहित कई गणमान्य लोगों ने जांच करवाई और शिविर की सराहना की।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहने का संकल्प लिया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से मिल सके।