
मसौली बाराबंकी। शिक्षा के क्षेत्र में मंहगाई कम कराने को लेकर किसान क्रांति ब्लॉक अध्यक्ष मसौली राहुल गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी मसौली को सोपा ज्ञापन जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की हमारा संगठन लगातार नौजवान, किसान, मजदूर, एवं छात्रों की हक और हुकूक व उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।
आपको बता दे कि शिक्षा के क्षेत्र में किताब, डेस और फीस पर महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे हमारे गरीब किसान भाई अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में नही पढ़ा पा रहे है। महोदय यदि शिक्षा क्षेत्र के माफियों पर लगाम नही कसा गया तो आने वाले 15 दिन के अन्दर हमारा संगठन शिक्षा विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा जिसमें जो भी समस्याएं उत्पन्न होगी उसका जिम्मेदार जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग का होगा।
हमारा संगठन आपके विभाग से निम्नलिखित मांग करता है। जिस पर तत्कालीन करवाई की जाए।
स्कूल द्वारा बढ़ाई गयी फीस की कम जाए। जिनकी वार्षिक आय 42000 से कम हो उन गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा मुफ्त की जाए। विद्यालयों में फीस के नाम पर किसी भी विद्यार्थी को प्रताड़ित न किया जाए। किसी भी कक्षा का 5 वर्ष तक सिलेब्स और डेªस न बदला जाए। ताकि उसी परिवार के बच्चे उसी सिलेब्स का उपयोग कर सके।
सरकारी स्कूल में भोजन और शिक्षा में सुधार किया जाए। प्राइवेट स्कूल के वाहनों की फिटनेस की पूरी जांच और अधिक बच्चों को बैठालने वाले पर कार्यवाही की जाए।
बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद किया जाए।
उपरोक्त समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें अन्यथा किसान क्रांति प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है इस मौके पर मुख्य रूप से महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत महिला उपाध्यक्ष विमला देवी ब्लाक महासचिव मनोज यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी किसान क्रांतिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
TEAM ANDNEWS