Barabanki:- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने पटेल तिराहे पर Black Thar को रोका, जिस पर अवैध हूटर और राजनीतिक झंडा लगा था। वाहन चालक पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 10,000 रुपये का चालान काटा गया और अवैध हूटर मौके पर ही हटवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक:-
चालक सरेआम सिगरेट पीते हुए वाहन चला रहा था और अवैध हूटर बजाकर राहगीरों पर दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा था।

सूचना मिलने के बाद यातायात प्रभारी रामजतन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि वाहन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थीं। Police ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वाहन पर राजनीतिक झंडा ही क्यों न लगा हो।
यातायात विभाग ने चेतावनी जारी की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त और बिना भेदभाव कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए ऐसे नियमों का पालन हर कीमत पर होना चाहिए।
यह कार्रवाई यह साबित करती है कि सत्ता या राजनीतिक दबदबा कानून के ऊपर नहीं है, और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी।
Team AND News
Contact No:-9718306065