गोंडा में एक दामाद को न्याय पाने में 6 साल का समय लगा अब विकास सोनी ने अपनी सास और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता सोनी समेत 10 लोगों के खिलाफ गोंडा की नगर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। विकास सोनी की शादी 21 फरवरी 2015 को वजीरगंज निवासी संगीता सोनी की बेटी साक्षी से हुई थी। साक्षी जब मायके गई तो विकास के सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी ले गई। कई बार पति विकास सोनी ने अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र मांगे तो पत्नी साक्षी सोनी और उनकी माता संगीता सोनी द्वारा देने से मना कर दिया गया। कई बार जब विकास सोनी ने वापस मांगा तो प्रमाणपत्र वापस मांगने पर साक्षी ने 17 अक्टूबर 2019 को विकास को मुन्ना खान चौराहे पर बुलाया। जब विकास सोनी यहां पर पहुंचे तो इन लोगों द्वारा पराग डेयरी के सामने बुलाया गया। वहां पत्नी साक्षी सोनी, उनकी मां संगीता सोनी, पिता अमृतलाल सोनी,भाई रवि सोनी और चाचा शिशिरलाल सोनी समेत कुछ अन्य लोगों ने विकास पर हमला कर दिया।विकास को गंभीर चोटें आईं पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया इसके बाद परेशान होकर के विकास सोनी न्यायालय की शरण में गए अब सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी नवीन ने मामले की सुनवाई के बाद नगर कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने सास व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता सोनी, पत्नी साक्षी सोनी, ससुर अमृतलाल सोनी, चचेर ससुर शिवलाल सोनी, साले रवि सोनी और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ 6 धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि विकास सोनी ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया है पूरे मामले की जांच नगर कोतवाली पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर जल्द ही नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पूरी करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विकास सोनी ने 5 नाम जद और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सर्वजीत सिंह द्वारा की जा रही है।