बाराबंकी । जनपद के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक दुखद हादसा सामने आया है। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु लोहे के पाइप की बैरिकेटिंग लाइन में खड़े थे। श्रद्धालु के लिए सुरक्षा के लिए लगाए गए टीन शेड के ऊपर बंदर कूद गया इन्हीं पाइपों पर बिजली के तार टीन शेड पर अचानक पाइपों में करंट दौड़ने लगा। सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को बिजली के झटके महसूस हुए। लाइन में खड़े करीब एक दर्जन से अधिक लोग बिजली की चपेट में आकर रूप से घायल हो गए। इनमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
करंट की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लग गई। घायलों के परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस से नोकझोक करने लगे।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर जल चढ़ाने गए श्रद्धालुओं के ऊपर भी करंट आ गया। इससे कई लोग अंदर भी जख्मी हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर जल चढ़ाने गए श्रद्धालुओं के ऊपर भी करंट आ गया। इससे कई लोग अंदर भी जख्मी हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। करीब चार एंबुलेंस में मरीजों को ले जाया गया। रात 2:00 बजे के करीब मंदिर की बिजली पूरी तरह बंद कर दी गई।मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप और डर का माहौल बना गया उसे कुछ देर बाद जल अभिषेक पुन शुरू हो गया है घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज में किया जा रहा है
संवाददाता अमन चौधरी