दादरी (गौतम बुद्ध नगर) दादरी तहसील परिसर आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब जिले की प्रथम महिला जिलाधिकारी एवं तीन बार की राष्ट्रीय राइफल शूटिंग गोल्ड मेडलिस्ट श्रीमती मेधा रूपम का राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम को फूलों की वर्षा एवं माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। उनका प्रशासनिक कौशल, दृढ़ नेतृत्व तथा खेल में उल्लेखनीय योगदान सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणास्रोत बना।
इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला महामंत्री सरजीत खारी, उपाध्यक्षगण नितिन गोयल, नंदकिशोर सोलंकी, अशोक राय, ठाकुर संजय सिंह, मातृशक्ति महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी, वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र दत्ता, उपाध्यक्ष मिथुन नागर, मंत्री पुनीत बैसोया, संदीप नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नेतृत्व की सराहना की और आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।