बाराबंकी / संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सतरिख थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को यह शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह का उद्देश्य भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित होना था। इसमें नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
शपथ के माध्यम से प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने, तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर थाना के समस्त अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
संवाददाता अमन चौधरी
