मसौली बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को सौपा।
धरने को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि ब्लाक की समस्त ग्राम पंचायतो मे मनरेगा योजना मे जमकर बंदरबांट किया जा रहा है गाँव के जाबकार्ड मजदूरों के बजाय ठेकेदारी प्रथा पर कार्य कराया जा रहा है तथा फर्जी हाजिरी, मास्टररोल एव फर्जी जी पी एस फोटो दिखाकर भुगतान किया जा रहा है जिसे तुरंत बंद किया जाय। ग्राम प्रधानों द्वारा घरो से निकलने वाले गंदे पानी की जलनिकासी के लिए नाली निर्माण न कराकर इंटरलाकिंग कार्य को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है क्योकि इंट्रल्लाेकिंग कार्य मे अधिक बचत है जिसमे तकनीकी सहायक से लेकर खण्ड विकास अधिकारी तक की बराबर भागीदारी रहती है। ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने ग्राम पंचायत अमदहा मे भ्र्ष्टाचार की जाँच कराने की मांग करते हुए कहा कि पंचायत मे जल निकासी के नाम पर दस लाख की निकासी हुयुम पाईप के नाम् पर निकाली गयी है जबकि एक भी ह्ययूम पाईप नही आया है इसके आलावा स्ट्रीट लाइट के नाम पर पांच लाख की निकासी फर्जी बिल बाउचर से की गयी है जिसकी जाँच होकर कार्यवाही की जाय, भाकियू नेता ने ग्राम पंचायत अमदहा मे जो भी इंटरलाकिग कार्य कराया गया है उसमे घटिया इंटो का प्रयोग किया गया है ब्लाक की समस्त ग्राम पंचायतो मे लगाए गये सीसीटीवी कैमरो मे फर्जी बिल लगाकर रिचार्ज के नाम पैसा निकला गया है जबकि कोई भी पंचायत मे सीसीटीवी कैमरे चालू हालत मे नही है भाकियू नेता ने ग्राम पंचायत मसौली मे क्ल्लु अंसारी के घर से नहर तक पक्का नाला निर्माण की मांग की।
इस मौक़े पर युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उर्फ़ बब्लू, जिलाध्यक्ष राधे रमन वर्मा, सलाहुद्दीन अंसारी, मो0 समीम, रईस अहमद, गुड़िया रावत, गुड्डी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
संवाददाता अमन चौधरी
