रास्ते की मांग कर रहे लोगो का पांचवे दिन भी जारी रहा धरना व भूख हड़ताल

रामनगर / बाराबंकी
रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर खरगी के ग्राम लोहरन पुरवा में अपनी बस्ती के लिए आम रास्ते की मांग कर रहे दलित समाज के लोगों का अनिश्चित कालीन धरना व भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा ।
अपने ही गांव के मोहल्ले में धरना व भूख हड़ताल पर बैठे दलित समाज के लोगो ने शासन-प्रशासन से अपनी बस्ती के लिए आम रास्ता दिलाये जाने की मांग की है।
भूख हड़ताल पर बैठे लोगो के समर्थन के पहुचे भीम आर्मी के जिला महा सचिव विपिन बहुजन ने वार्ता के दौरान बताया कि गांव में अनुसूचित जाति के लोगो के लगभग 15 घर है। जिनके आने जाने के लिए पहले से रास्ता था। जिसपर गांव के लोगो ने रास्ते से सटाकर दीवार बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है ,अब इन लोगो के लिए आने जाने हेतु कोई दूसरा मार्ग नही है
आगे उन्होंने कहा कि इसको लेकर पीड़ितों ने कई जगह प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
जिससे विवश होकर पीड़ितों ने अपने ही गांव में 2 फरवरी से धरना व भूख हड़ताल आरम्भ की है।
वही मामले को लेकर ग्राम प्रधान से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि अनशनकारियों द्वारा जिस रास्ते की मांग की जा रही है उस रास्ते मे दो लोगो के घर नम्बर निकल रहे है। जिसपर आपसी संवाद व सहमति से ही समस्या का हल किया जा सकता है ।
TEAM ANDNEWS
+91 97183 06065