Gonda जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुल्हिन पुरवा गांव में 3 फरवरी की देर रात शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे(32) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हत्याकांड की भयावहता को उजागर कर दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शिवशंकर पर एक या दो नहीं बल्कि 17 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब तक उनकी मृत्यु नहीं हो गई, तब तक उन पर लगातार हमला किया जाता रहा। अत्यधिक चोटों के कारण डॉक्टरों को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कई संदिग्धों की भूमिका की जांच
करनैलगंज कोतवाली पुलिस इस मामले में नामजद 5 आरोपियों के साथ-साथ अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वे फिलहाल संदिग्ध आरोपी हैं।
4 टीमों का गठन, फिर भी खुलासा नहीं
इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। हालांकि, घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
हत्या के खुलासे में हो रही देरी को लेकर मृतक के परिजनों और गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
Team AND News
Contact No:-9718306065