दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्यावली ताजपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। इस अवसर पर ग्रामवासियों के लिए ₹303.53 लाख की लागत से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति योजना का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक मास्टर तेजपाल नागर के द्वारा किया गया।
यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “हर घर जल” अभियान की एक सशक्त कड़ी है। योजना का उद्देश्य ग्राम स्तर पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीणों को दूषित जलजनित रोगों से मुक्ति मिल सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
इस कार्य को पूरा करने के लिए
योजना की लागत: ₹303.53 लाख रुपए है। विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने बताया कि हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप हमारा प्रयास है
प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की आपूर्ति
परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई जाएगी, पानी की टंकी का निर्माण होगा और घर-घर कनेक्शन दिए जाएंगे इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस योजना के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
गांव के बुज़ुर्ग हो या युवा, सभी का उत्साह देखने लायक था। एक स्थानीय महिला ने कहा, “अब हमें दूर-दूर से पानी लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह हमारे जीवन में एक बड़ी राहत है।”
वहीं, एक किसान ने बताया कि “शुद्ध जल के कारण हमारे बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा और हम बीमारियों से बच सकेंगे।”
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि
जल जीवन मिशन के अंतर्गत यह योजना न केवल शुद्ध जल की आपूर्ति करेगी, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी। यह पहल “सशक्त गांव – सशक्त राष्ट्र” की सोच को भी मजबूती प्रदान करती है।