नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद स्मारक एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। इसके पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कार्य संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश त्यागी, जिला महामंत्री, नोएडा महानगर रहे। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी सेक्टर संयोजक, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं सभी बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा एवं मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय ने कहा कि “तिरंगा हमारा गौरव है, तिरंगा हमारी पहचान है।”