बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। राम सिंह वर्मा को बाराबंकी का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
राम सिंह वर्मा मसौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। उनकी नियुक्ति से मसौली क्षेत्र समेत पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।
संवाददाता अमन चौधरी
