नोएडा। ग्राम झट्टा, सेक्टर-159 नोएडा स्थित स्व. श्योराम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. श्योराम सिंह एक सम्मानित और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। जिनकी स्मृति में परिजनों व ग्रामवासियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 20 जुलाई को सुबह 7 बजे हरिनाम संकीर्तन से हुई। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं समेत आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया। भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन से पूरा परिसर गूंज उठा।पुण्यतिथि कार्यक्रम के दूसरे दिन, सोमवार 21 जुलाई को हवन का आयोजन सुबह 8 बजे किया गया।

इसके बाद प्रातः 10 बजे भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम स्थल ग्राम झट्टा, सेक्टर-159, मेट्रो स्टेशन सेक्टर-146 के निकट स्थित था, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।इस कार्यक्रम में राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक संगठनों व किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंचे। मुख्य रूप से यूपी सरकार के मंत्री केपी मलिक, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री मदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा शहर के विभिन्न आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व शहर के तमाम किसान संगठन के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्व. श्योराम सिंह के परिवारजन सुखबीर प्रधान,हरिराम चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भाजपा तथा नोएडा फोनरवा के उपाध्यक्ष संजय चौहान, खेमचंद चौहान, सोनू चौहान, चमन चौहान, शिवम चौहान, वीरेंद्र, अभय वीर, आदित्य कृष्णा, कार्तिक चौहान ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।यह कार्यक्रम स्व. श्योराम सिंह जी के प्रति लोगों के अपार स्नेह और श्रद्धा का प्रतीक बना रहा।