नोएडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० श्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी के निर्देशानुसार आज नोएडा में एक भव्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलों एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मा० श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भैया” जी ने कहा कि

“संगठन का असली बल हमारे कार्यकर्ता हैं। हमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है और मा० राजा भइया जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है।”उन्होंने आगे कहा कि “जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जनता की सच्ची आवाज़ है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है और इसी के बल पर पार्टी नई ऊँचाइयों को छुएगी।
”राष्ट्रीय महासचिव डॉ० कैलाशनाथ ओझा जी ने अपने संबोधन में कहा
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की नीतियाँ जनता-आधारित हैं। हमें हर वर्ग तक पहुँचना है और यह विश्वास दिलाना है कि पार्टी उनकी आवाज़ बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर है।”बैठक में जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं पर सुझाव भी दिए। साथ ही आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तय की गई।

इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश महासचिव अजय राणा, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर सतीश चौहान, युवराज सिंह आलोक, कृष्णकांत सिंह, इंद्रजीत पांडे, लोकेश चौहान, जितेंद्र, सोनू रावल, राजेश सिंह भदौरिया, संदीप चौहान, भरत सिंह, रॉबिन चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे मा० राजा भइया जी के नेतृत्व में तन-मन-धन से समर्पित रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुँचाएंगे।