बाराबंकी संवाददाता अमन चौधरी
मृतकों की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी देवा निषाद (36 वर्ष) पुत्र रविंद्र निषाद और सुनील कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से दरहरा की ओर जा रहे थे। वे मूल रूप से बांसा के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल कनौजिया गांव में रह रहे थे।
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र मे मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दरहरा गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पुलिया से एक तेज रफ्तार बाइक UP 41BN8933 अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।