
नोएडा। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा अग्रवाल मित्र मंडल के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गिरिराज सेवा समिति के श्री हरीश बंसल कैलाशी एवं उनके साथियों द्वारा भावपूर्ण सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। श्री हनुमान जी की सिन्दूर अर्पण झांकी ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम तथा कृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक सुधीर मित्तल द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के 14 वरिष्ठजनों का सम्मान अतिथियों के हाथों किया गया। सम्मानित होने वालों में 94 वर्षीय श्री ओ.पी. गोयल, 91 वर्षीय श्री श्याम लाल राजवंशी, श्री आर.एन. गुप्ता, श्री बी.एन. चोपड़ा, श्री आर.सी. मित्तल, श्रीमती मिथलेश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल, महासचिव डी.के. सिंघल, उपाध्यक्ष डी.के. मित्तल, सचिव रामनिवास बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल तथा संजय गोयल सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और संस्कारों को भी मजबूती देने वाला रहा।