गौतमबुद्ध नगर । विश्व हिन्दू महासंघ की गौतमबुद्ध नगर जिलाकार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रसाद प्रजापति के निर्देश पर सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन मण्डल प्रभारी श्री नीरज शर्मा की देखरेख में किया गया, जिन्हें निर्देशित किया गया था कि मण्डल के प्रत्येक जनपद में जाकर जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य नाम का चयन कर प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाए।
इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर जनपद में जिलाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से विपिन जी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। इस अवसर पर गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी सुखपाल सिंह द्वारा विपिन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द ही विपिन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।”
बैठक में कई जिलों से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें गाज़ियाबाद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, हापुड़ से अजीत सिंह, एवं सर्वेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त गौतमबुद्ध नगर की टीम से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जिला प्रभारी – तेज सिंह चौधरी, जिला महामंत्री – सरजीत खरी
,जिला उपाध्यक्ष – ठाकुर संजय सिंह, किरण त्यागी, नंदकिशोर सोलंकी, मीडिया प्रभारी – विनोद कुशवाहा, जिला मंत्रीगण – अशोक राय, अनिल तिवारी, आनंदी स्वामी, अजीत अन्य कार्यकर्ता – विकास सक्सेना, दीपांशु, भावेश हालदार, राहुल शर्मा, संजीव चौधरी, राजू, राजा, प्रदीप तोमर, शैलेश द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त करना, ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करना और उचित नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया को मजबूत करना था।
Report : Sanjay Singh Chauhan-9718306065