Tilak Nagar: थाना पुलिस ने शिवम(20) की हत्या के मामले को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1 नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या मृतक का नाबालिग की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग होने के कारण हुए विवाद में की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से मुख्य आरोपित अक्षत उर्फ हनी, मनीष और नाबालिग साथी को पकड़ लिया।

घटना 2 फरवरी की रात Tilak Nagar के 80 गज क्षेत्र में हुई, जब पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर पर कई चाकू के घाव थे।
DCP डी शरद भास्कर के अनुसार,
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर कैलाश चंद के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गहन पूछताछ के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।

जांच में पता चला ,
मृतक का नाबालिग की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था। नाबालिग को यह पसंद नहीं था और उसने कई बार मृतक से विवाद किया। 2 फरवरी की रात नाबालिग अपने 2 साथियों के साथ शिवम को धमकाने गया, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे शिवम की मौत हो गई।
पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है |
Team AND News
Contact No:-9718306065