बाराबंकी/ बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी इस हादसे में एक छात्रा के इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।
मृतक छात्र की पहचान सीतापुर जनपद के थाना रामपुर कला क्षेत्र के तेजनी गांव निवासी शोभित 20 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है वह अपने साथी आसिफ पुत्र रहमत अली के साथ बाइक से कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निंदूरा स्थित प्रेरणा महाविद्यालय में बीएससी का पेपर देने जा रहा था।
इसी दौरान लखनऊ – महमूदाबाद मार्ग पर पैगंबरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान शोभित की मौत हो गई। जबकि आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बड्डूपुर पुलिस ने मृतक शोभित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
