ग्रेटर नोएडा। श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में सेविका मंडल ने किया तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन।
तीज महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती वन्दना एवं भगवान श्री राम दिव्य दरबार के समक्ष आज के महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विभाग की सहायक महाप्रबंधिका स्मिता सिंह एवं संस्था के संस्थापक सतेंद्र राघव ने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पण कर तीज महोत्सव का शुभारंभ किया। संस्था के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हमारी संस्था श्री बालाजी मानव सेवा समिति की मातृ शक्ति सेविका मंडल के तत्वाधान में प्रतिवर्ष तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई जाती है साथ में संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्षेत्र व उद्देश्य पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था सत्संग मंडल की संयोजिका सीमा सिंह ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से दिव्य समा बांध कर महोत्सव को मनमोहक बना दिया।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक भजनों पर अपने डांस प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
तीज महोत्सव का सुंदर उद्बोधन उर्वशी ने तीज का महत्व बताते हुए सभी को मन मनमुग्ध कर दिया।
तीज महोत्सव में परिवार मिलन के माध्यम से एकल नृत्य समूह नृत्य अंताक्षरी मेहंदी दर्शन सावन की मल्हार भोजपुरी लोकगीत सावन के गीत पंजाबी भांगड़ा आदि अनेक भारतीय संस्कार और संस्कृति पर तीज सुंदरियों ने मनमोहन प्रस्तुति देकर तीज महोत्सव समारोह को बहुत ही दिव्य एवं रंगारंग बना दिया। तीज महोत्सव के कार्यक्रम की संचालिका दिव्या शर्मा ने बीच बीच में अपने शेरों शायरी से माध्यम से सबका उत्साहवर्धन करती रही I मुख्य अतिथि स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा माहौल, ऐसी समर्पित बहनों का समूह देखकर मेरा मन प्रसन्न हो गया साथ में सभी को अच्छे स्वास्थ्य के टिप्स के साथ स्वयं के व्यवसाय पर जोर दिया और आगे कहा कि आप लोग सृष्टि के रचयिता हो आपलोग सब कुछ कर सकती है बस जरूरत है कदम बढ़ाने को I
महोत्सव के समापन पर संस्था के संस्थापक संयोजक सतेन्द्र राघव ने समारोह में आए हुए सभी अतिथियों एवं मातृ शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए तीज महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कर संस्था के उद्देश्यों को सबके समक्ष रखते हुए कहा कि रिश्ते वो नहीं जो सिर्फ़ खून से जुड़ते हैं।
रिश्ते वो भी हैं जो दिल से मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह सुंदर अवसर, तीज महोत्सव, हम सबके लिए एक साथ मिलने, मनाने और मुस्कुराने का है। आज इस महोत्सव के माध्यम से परिवार मिलन के रूप में सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन समर्पण सेवा और संस्कार जैसे सामूहिक सांस्कृतिक सद्भाव की बेला के रूप में सभी के प्रति समग्र वातावरण का भाव रखते हुए एकल से समूह परिवारों की ओर हम स्वयं को बढ़ाने का कार्य प्रारंभ करें। वर्तमान परिवेश में अर्बन माओवाद एवं पश्चिमी सभ्यता कॉन्वेंट शिक्षा और सोशल मीडिया सिनेमा जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से भारत के गृहस्थ परिवारों में जो वैमनस्य उत्पन्न हो रहा है वह हमारे भारत के सांस्कृतिक सौहार्द एवं परिवारों के समग्र प्रयासों को नष्ट करने का आधार बन रहा है।
हम सबको अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में *समर्पण का भाव रखते हुए सेवा के उद्देश्य से संस्कार का स्वरूप धारण कर समाज के लिए चैतन्य अवस्था का साधक बन समाज जागरण के कार्य में स्वयं की भूमिका का चयन कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। तीज महोत्सव भारत की सांस्कृतिक सौहार्द एवं सुंदरता का प्रतीक है भारतीय माताएं एवं बहने अपने पारिवारिक जीवन के संस्कार एवं सौंदर्यता का दर्शन तीज महोत्सव के माध्यम से समाज में एक चेतना का भाव प्रकट करने के लिए आयोजित करती हैं,जिसके माध्यम से नवजीवन स्वरूप में बढ़ रहे बाल्य अवस्था के बच्चों को अपने तरुण जीवन के लिए सुंदर वातावरण एवं सशक्त मंच प्राप्त हो। हम सब मिलकर अपने सामूहिक प्रयास से अपने गृहस्थ जीवन एवं सामाजिक जीवन में सामूहिक परिवारों के प्रति अग्रसर होकर समाज के लिए नवीन उदाहरण बनकर कार्य करें यही हमारी संस्था का प्रयास है।
हम अपनी संस्था के माध्यम से शोषित वंचित पीड़ित अभावग्रस्त परिवारों की ऐसी बेटियां जो आर्थिक रूप से बहुत ही दयनीय अवस्था में है उनके जीवन को संवारने के लिए सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम के माध्यम से सुंदर नवजीवन प्रदान करने का निरंतर कार्य कर रहे हैं।
संसाधनों के अभाव में सेवा बस्ती के बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं ऐसे बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक एवं स्कूल ड्रेस शिक्षा एवं सेवा कैंपों के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। कॉन्वेंट शिक्षा के कारण सनातन समाज में सनातन संस्कारों का जो दोहन हो रहा है उसको बचाने के लिए सेवा बस्ती के बच्चों में संस्कार पाठशाला के माध्यम से निरंतर सनातन के संस्कारों को एवं पारिवारिक जीवन को सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे है। हम आप सभी से एवं सनातन समाज से आग्रह करते हुए आप सभी का आवाहन करते हैं कि आप सभी हमारी संस्था श्री बालाजी मानव सेवा समिति के साधक बनकर सनातन समाज जागरण में निरंतर संस्कार को जीवित रखने के लिए अपने बहुमूल्य समय का योगदान प्रदान करने के लिए आगे आए। तीज महोत्सव के दिव्य अवसर पर सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति- प्रतिमा सिंह, वीना अरोड़ा, मिली गुप्ता, राखी मित्तल, साधना, सोनाली मित्तल, गुड़िया सिंह, दिव्या शर्मा, मंजू वर्मा, निधि कौशिक, शिल्पी, सरोजिनी जैना, गुड्डी वर्मा, रीना गुप्ता, अंजू, अनुराधा, सुमन, रचना, हैप्पी, अनीता नौटियाल, मोनिका, बरखा, रेनू सिंह, शीतल तिवारी, उर्वशी, किरण मिश्रा, स्वाति शर्मा, मधु, नेहा सैनी,कटारिया, सुनीता, प्रीति सिंह, साधना मिश्रा, शिवानी, रिंकी, सोनी, वंदना, श्यामली, प्रियंका, गायत्री, बबली यादव, सुरेखा गर्ग, रुचिता पवार, दिव्या सोनी, रीना राणा, शीतल वर्मा, इंदु शेखावत, प्रतिमा, नेहा सैनी, कंचन बक्शी, श्वेता, रेखा पांडे, सीमा गुप्ता, नवनीता महेश, सरोज सिंह, रीता, प्रीति अग्रवाल, अनिल पचौरी, प्रमोद चौहान जयप्रकाश सिंह पवन मित्तल, अजय श्रीवास्तव, रविकांत चौरसिया, आशुतोष जैना, अवधेश वर्मा, नीरज कौशिक, प्रवीण अरोड़ा, आशीष बंसल आदि प्रबुद्ध बंधु उपस्थित रहे।