
बाराबंकी:बाराबंकी-बहरेच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहाबपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) युवा विंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए टोल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
किसानों का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है, स्थानीय लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है। इस कारण क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।
किसान नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर हो रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाई जाए, स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए और टोल व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) युवा विंग द्वारा “घेरा डालो-डेरा डालो” आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और टोल प्रबंधन की होगी।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल मैनेजर ने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी के साथ अभद्रता नहीं होगी और सभी कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।
इस दौरान जिला संरक्षक उत्तम सिंह, मध्यांचल प्रवक्ता बलराम यादव, मध्यांचल महासचिव अनुज सिंह, मंडल प्रभारी फैसल मलिक, मंडल अध्यक्ष समीर यादव उर्फ संदीप, बंकी ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रियाज़, मसौली ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अली, हरख ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी ठाकुर, देवा ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अली, संगठन मंत्री अशफाक, मोहम्मद कलीम उर्फ मुनिया, रसूल अहमद उर्फ गुल्ले, मेराज अहमद उर्फ बबलू भाई, संतोष नाग और अवधराम बहेलिया सहित दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।