मसौली। ग्राम करपिया, मां दुर्गा कमेटी बांसा के सदस्यों ने ग्राम करपिया पहुंचकर वहां की मां दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार जी एवं उनके साथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
मां दुर्गा कमेटी बांसा के सदस्यों द्वारा ग्राम करपिया पहुंचकर किया गया यह सम्मान धार्मिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक रहा। इस अवसर पर दोनों कमेटियों के सदस्यों के बीच आत्मीयता देखने को मिली। मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मन्नू राजपूत, अरुण यादव, पवन विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, धर्मेंद्र कश्यप, आदर्श विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, मनीष पाठक, अमन पाठक, गोविंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मां दुर्गा कमेटी बांसा की ओर से ग्राम करपिया की मां दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।