नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी शनिवार को नोएडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-9 स्थित मुकेश गर्ग के कार्यालय पर मुलाकात की। मुकेश गर्ग को स्थानीय स्तर पर ‘गर्ग दरवाजे वाले’ के नाम से जाना जाता है। यहां व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान देश की राजनीति, नोएडा के विकास और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं देने के लिए लगातार काम किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की प्रगति हुई है और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकार सजग है।
कार्यक्रम में उद्यमी एवं समाजसेवी तथा सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, रोहतास गोयल, राजीव गर्ग, मूलचंद अवाना, सुरेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।