टिकट वितरण में योग्य वैश्य समाज के लोगों को अवसर देने की उठी मांग, विभिन्न वैश्य उपवर्गों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर रखी अपनी बात
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में वैश्य समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के माध्यम से देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव में समाज के योग्य, शिक्षित और कर्मठ लोगों को टिकट देकर जनसेवा का अवसर देना चाहिए।
विनय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की मांग किसी दूसरे वर्ग के अधिकारों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में सभी समाजों की भागीदारी और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज का योगदान केवल व्यापार और आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नीति निर्माण और राजनीतिक निर्णयों में भी वैश्य समाज की भागीदारी होनी चाहिए।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से सर्ववैश्य समाज को एक मंच पर लाने की पहल की गई। बैठक में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकजुटता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर अपने विचार रखे।
बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज से मूलचंद गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, बलराज गोयल, डॉ. विकास बंसल और जितेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। जैन वैश्य समाज से डॉ. एसपी जैन, खंडेलवाल समाज से राकेश खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज से जीसी माहेश्वरी, पोरवाल समाज से सुधीर पोरवाल, वार्ष्णेय समाज से मुकेश वार्ष्णेय, माथुर वैश्य समाज से संजय गुप्ता, चोसेनी समाज से एएस गुप्ता, जायसवाल समाज से ललित जायसवाल, केसरवानी समाज से अमित केसरी, साहू समाज से कृष्णा साहू, रोनियार समाज से आईडी शाह, बरनवाल समाज से शैलेन्द्र बरनवाल, महावरे समाज से राकेश गुप्ता, चौरसिया समाज से दिनेश्वर चौरसिया और महावर समाज से दिनेश महावर उपस्थित रहे।
इसके अलावा अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल से राधा कृष्णा गर्ग तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संजय जैन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमला बाथम, पवन गोयल, अमित पोरवाल, अर्पित गोयल, धर्मपाल गोयल, नारायण गुप्ता, मुनीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, विकास जैन, अजय गर्ग, गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता और रामनिवास गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों को एकजुट करने और आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को प्रमुखता से राजनीतिक दलों के सामने रखने पर चर्चा हुई।