लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, लखनऊ में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा में तरबगंज विधानसभा के समाजसेवी एवं भावी विधायक प्रत्याशी इंद्रदेव मिश्रा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान इंद्रदेव मिश्रा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना, जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होकर निरंतर काम करना ही सच्ची जनसेवा है।
पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।